A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

महाशिवरात्रि पर ग्राम अकोलिया में बालिकाओं ने बनाई ऐतिहासिक शिव–पार्वती विवाह रंगोली

धार जिले के ग्राम अकोलिया में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्रामीण बालिकाओं ने अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए भगवान शिव शंकर और पार्वती के विवाह प्रसंग पर आधारित एक विशाल एवं आकर्षक रंगोली का निर्माण किया। यह रंगोली इतनी भव्य और मनोहारी थी कि देखने वाले हर व्यक्ति मंत्रमुग्ध हो गए।

इस ऐतिहासिक रंगोली को बनाने में ग्राम अकोलिया की प्रतिभाशाली बालिकाओं – तनुश्री शर्मा, गायत्री डोडवे, माही रघुवंशी, कनक शर्मा, तनु ताम्रकार, रजनी, मुनमुन शर्मा एवं सुहानी रघुवंशी सहित अन्य बालिकाओं ने सामूहिक रूप से घंटों मेहनत कर अपनी कला, भक्ति और समर्पण का परिचय दिया।

बालिकाओं द्वारा बनाई गई यह रंगोली महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत करती है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इस रंगोली की खुले दिल से सराहना की और इसे ग्राम अकोलिया के लिए गर्व का विषय बताया।

यह आयोजन यह भी दर्शाता है कि ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं न केवल शिक्षा में बल्कि कला और संस्कृति में भी अद्वितीय प्रतिभा रखती हैं। ग्रामवासियों ने सभी बालिकाओं को इस उत्कृष्ट प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Back to top button
error: Content is protected !!