A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

महाशिवरात्रि पर कानून व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 फरवरी 2026 को जिले शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जारी आदेश के अनुसार नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिसमें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया एवं कटरा कोतवाली क्षेत्र में श्री हरीश लालवानी को, मोतीनगर क्षेत्र में विवेकानंद त्रिपाठी को, गोपालगंज एवं सिविल लाइन क्षेत्र में देवेंद्र चक्रवर्ती को, कैंट क्षेत्र में राजकुमार रघुवंशी को तथा मकरोनिया क्षेत्र में प्रतीक राजक को दायित्व सौंपा गया है। उक्त सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए नगर दंडाधिकारी सागर से समन्वय स्थापित कर शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा भी महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश जारी किए गए हैं। शिवरात्रि के दिन निकलने वाली शिव बारात और अन्य धार्मिक आयोजनों को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी

Back to top button
error: Content is protected !!