A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

लखीमपुर खीरी छोटी काशी गोला मंदिर परिसर में लगे नगरपालिका के दिशा निर्देशों को दर्शाने वाले बैनर फाड़े गए यूपी पी सी एल के एक जे ई के साथ हुई मारपीट।

नगर पालिका चेयरमैन विजय कुमार शुक्ला उर्फ रिंकू ने इस घटना को लेकर जारी किए बयान।

जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता

गोला गोकर्ण नाथ छोटी काशी के नाम से विख्यात भगवान शिव की नगरी गोला में शिव मंदिर परिसर गोला में शिव रात्रि से एक दिन पूर्व रात्रि में नगर पालिका प्रशाशन द्वारा कैम्प कार्यालय व अन्य दिशा निर्देशों को दर्शन वाले बैनर विधायक के चाचा एवं उनके परिवार के लोगों द्वारा फाड़े गए और प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी पी सी एल के एक जे ई जो कि शिव कॉरिडोर निर्माण में विद्युत विभाग का कार्य देख रही थे उनके साथ भी मारपीट हुई है। इस घटना के संबंध में जब हम नगरपालिका अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला उर्फ रिंकू शुक्ला से मिले तो उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा उन्हें इस घटना की जानकारी मिली कि मंदिर परिसर में लगे नगर पालिका के दिशा निर्देशों को दर्शाने वाले बैनर फाड़ दिए गए है और उन्होंने ये भी बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में बात की तो उन्हें ये सूचना मिली कि मंदिर परिसर पर पूर्ण अधिकार शिव मंदिर कमेटी का है और उनकी बिना अनुमति कोई भी बैनर मंदिर परिसर में नहीं लगाया जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि सावन के कांवर मेले में भी इस तरह के बैनर शिव मंदिर के कैंप कार्यालयों में लगाए जा चुके है लेकिन ऐसी कोई भी घटना आज तक नहीं हुई है और इस संबंध में प्रशाशन और शिव मंदिर कमेटी से वह बात करेंगे। कल शिवरात्रि का पावन पर्व है और अभी इस मुद्दे को लेकर उन्हें कोई कार्यवाही नहीं करनी है शिव मेला की सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने और श्रद्धालुओं के दर्शन को सुगम बनाने के लिए अभी 2 दिन पूर्व में नगर के नीलकंठ मैदान में उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक और कमिश्नर के साथ पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी, जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी सीडीओ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उनकी मीटिंग हुई थी और जिसमें शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरी भी सम्मिलित हुए थे और उन्होंने भी शिवरात्रि के पवन पर्व पर सभी तैयारी को दुरुस्त रखने की बात कही थी ।लेकिन इस घटना के बाद छोटी काशी गोला नगर में ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है कि आखिर क्या कारण रहे जो ये नगरपालिका के बैनर फाड़े गए सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनने में ये भी आया है कि उसी रात्रि में यूपी पी सी एल के एक जे ई नितिन वरना को भी मारा पीटा गया है। घटना के संबंध में अभी तक कोई भी एफ आई आर किसी पक्ष के द्वारा नहीं लिखवाई गई है क्योंकि इससे शिवरात्रि के पावन पर्व पर माहौल बिगड़ने की आशंका थी।

Back to top button
error: Content is protected !!