A2Z सभी खबर सभी जिले की

हल्द्वानी DOUBLE MURDER CASE में बड़ा खुलासा!, चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या की वजह आई सामने

हल्द्वानी DOUBLE MURDER CASE में बड़ा खुलासा!, चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या की वजह आई सामने

Uma Kothari Uma Kothari6 hours agoLast Updated: February 13, 2026

haldwani double murder case

Haldwani double murder case update: हल्द्वानी में हुए DOUBLE MURDER CASE में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नैनीताल ने बताया कि हल्द्वानी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वजह का खुलासा किया है।

हल्द्वानी DOUBLE MURDER CASE में बड़ा खुलासा!, चार आरोपी गिरफ्तार

दरअसल बीते दिन 12 फरवरी की सुबह हल्द्वानी के बड़ी मंड़ी इलाके में एक युवक और युवकी का शव बरामद हुआ था। घठना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरूआती जांच में पत्थर से कुचलकर दोनों युवक-युवती की हत्या की बात सामने आई थी।

इस वजह से उतारा मौत के घाट Nainital News

पूछताछ में ये बात सामने आई कि सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान ही युवकों में झगड़ा हुआ था। आरोपी लक्ष्मी के साथ छेड़खानी कर रहे थे। जिसका मृतक शुभम और लक्ष्मी ने विरोध किया। आपसी लड़ाई झगड़े में आरोपियों ने शुभम की हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए आरोपियो ने उसके बाद लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया। पहचान छिपाने के इरादे से दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए।

ये भी पढ़ें:- डबल मर्डर केस मामले में बड़ा अपडेट, नशे का आदी था मृतक युवक

पुलिस ने खून से सने कपड़े किए बरामद

चार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 साल के गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, 20 साल के सौरभ भट्ट, 20 साल के दीपू शर्मा और 25 साल के दीपेश लटवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी गौरव नेगी के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। तो वहीं दीपेश लटवाल पर भी एनडीपीएस समेत कई केस दर्ज हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!