A2Z सभी खबर सभी जिले की

पाइनवुड स्कूल में एक शानदार *विज्ञान प्रदर्शनी* आयोजित की गई l

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

स्कूल में एक शानदार *विज्ञान प्रदर्शनी* आयोजित की गई l

रुड़की पाईन वुड ग्लोबल हाई स्कूल के कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि रहे l पाइनवुड स्कूल में एक शानदार *विज्ञान प्रदर्शनी* आयोजित की गई l प्रदर्शनी मैं छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभा कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल, प्रयोग और नवाचारों को प्रदर्शित किया गया, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहे थे। छात्रों ने अपनी परियोजनाओं के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को समझाने का प्रयास किया, जैसे कि भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान,सोलर ऊर्जा वॉटर पॉल्यूशन, एयर पॉल्यूशन, चंद्रयान आदि ।

 

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री साजिद अली ने छात्र-छात्राओं की सराहना की और उन्हें विज्ञान में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्री सुनील सैनी, राज्य मंत्री ने छात्र/ छात्रों को संबोधित किया और उनके प्रयासों की प्रशंसा की और छात्र /छात्रों को बताया की किताब के काले अक्षर में ही कल का उजाला छिपा हुआ है, विज्ञान वि और ज्ञान अक्षर से मिलकर बना है, विज्ञान एक अनंत खोज है, विज्ञान हमें संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, विज्ञान की शिक्षा हमें जीवन को बेहतर बनाने का तरीका सिखाती है, विज्ञान हमारी सोच को विस्तारित करता है, विज्ञान मानवता के लिए सुंदर उपहार है l

राज्य मंत्री जी ने प्रबंध निर्देशक साजिद अली , निदेशक सरोज अली ,समस्त शिक्षक गण अभिभावक गण एवं समस्त छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की l

कार्यक्रम में प्रबंध निर्देशक साजिद अली , निदेशक शहरोज अली,शिक्षिका अरशी खान, डिम्पल कालरा अनम सैयद,सदफ,अक्सा खान आदि उपस्थित रहे l

Back to top button
error: Content is protected !!