A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आज अखिल भारतीय विधार्थी परिषद गया महानगर द्वारा पुलवामा मे हुए आतंकी हमले मे शहीद भारतीय वीर जवानों को गया जी स्थित विष्णुपद मंदि परिसर मे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गईं l र

प्रेस विज्ञप्ति
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गया महानगर

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गया महानगर द्वारा पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद भारतीय वीर जवानों को गया जी स्थित विष्णुपद मंदिर परिसर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएफडी के प्रांत संयोजक सूरज सिंह ने कहा कि पुलवामा का कायराना आतंकी हमला देश के हृदय पर गहरा आघात था, लेकिन ऐसे कृत्य भारत की संप्रभुता और सैनिकों के मनोबल को कभी कमजोर नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। राष्ट्र उनकी शहादत का सदैव ऋणी रहेगा। युवाओं को चाहिए कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की सुरक्षा और सम्मान के प्रति सजग रहें।

महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि पुलवामा के वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका त्याग और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्रवादी विचारों के साथ समाज में जागरूकता लाने का कार्य करती रही है और आगे भी राष्ट्रविरोधी ताकतों के विरुद्ध वैचारिक संघर्ष जारी रखेगी।

इस अवसर पर परिषद के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए छात्र शक्ति सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

इस मौके पर सूरज सिंह, आदित्य मिश्रा, हर्षवर्धन, सचिन शर्मा, शशि रंजन,नीरज सिंह, अभिषेक, पवन मिश्रा, प्रिया सिंह, साक्षी गिरी, प्रगति मिश्रा, शिवानी सिंह, कोशिकी कुमारी, प्रियंका साव आदि मौजूद थे.

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!