A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेधारमध्यप्रदेश

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महिलाओं से संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार 9425179527 , 14 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, धार श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत हेतु 100 दिवसीय विशेष अभियान तथा हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमन के अंतर्गत शनिवार को धार के गंजीखाना क्षेत्र में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि बाल विवाह समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है, जिससे बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महिलाओं को जागरूक किया गया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचित करें अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत दर्ज कराएं।जागरूकता सत्र में बाल विवाह की रोकथाम, यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार से संरक्षण, बालिका शिक्षा, बालिका पोषण एवं स्वास्थ्य जैसे विषयों के साथ-साथ महिलाओं की राजनीति में भागीदारी पर भी चर्चा की गई। महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें सामाजिक निर्णय प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।इसके अतिरिक्त, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा एवं अन्य प्रकार की हिंसा की रोकथाम हेतु उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी दी गई। महिलाओं को महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क, महिला थाना एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के बारे में बताया गया, जहाँ हिंसा की स्थिति में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाती है।कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, अस्थायी आश्रय, आपातकालीन सहायता, परामर्श, स्वास्थ्य सेवाएँ एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती हैं।अंत में महिलाओं को विभिन्न सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन नंबर 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 शामिल हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!