
आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम योजना अंतर्गत जिला स्तरीय नियोजन मेला का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक मैदान, केन्दुई, गया जी में श्रीमती रजिया इदरीसी, सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी द्वारा स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एंव संयुक्त निदेशक (नियोजन) तथा सहायक निदेशक (नियोजन) द्वारा नियोजन पक्ष के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें NCS Portal पर निबंधन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया तथा NCS Portal पर Training संबंधी, Career संबंधी, रोजगार प्राप्त करने की जानकारी कैसे प्राप्त करना है, किस प्रकार से Online प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है, दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के मौके इत्यादि की जानकारी अभ्यर्थियों के साथ साझा की गई। साथ ही साथ अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे- टूलकिट, स्टडीकिट, Career Information Centre, Digital Library, Career Counseling, Job Camp आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
विदित है कि इस मेला का उद्घाटन डॉ० प्रेम कुमार, माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा एवं संयुक्त निदेशक (नियोजन), मगध प्रमंडल, गया जी, सहायक निदेशक (नियोजन), नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोनजालय, गया जी, नियोजन पदाधिकारी, विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, बोधगया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर राजकीय पॉलिटेक्निक मैदान, केन्दुई, गया जी में किया गया। इस नियोजन मेला में श्री विनोद कुमार प्रसाद, उपश्रमायुक्त, मगध प्रमंडल, गया जी, श्री सत्येन्द्र कुमार, प्रबंधक, DRCC, श्री बलीराम कुमार, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, निदेशक, महेश सिंह B.ed कॉलेज, गया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा, डॉ० प्रेम कुमार जी के द्वारा अपने संबोधन में बताया गया वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण एवं निर्णायक भूमिका है। सरकार युवाओं को रोजगार देने हेतु प्रक्रियाशील है, जिससे आने वाले समय में बिहार के युवाओं को राज्य के बाहर न जाना पड़े। बिहार के विकास की नई दिशा में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में “सात निश्चय- पार्ट 3” की परिकल्पना की गई है। यह योजना वर्ष 2025 से 2030 तक राज्य को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक रूप से सशक्त बनाने का एक व्यापक खाका प्रस्तुत करती है। इस योजना का पहला लक्ष्य है दोगुना रोजगार, दोगुनी आय। इस दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन करना। यदि युवा कौशल और आत्मनिर्भर बने तो राज्य की प्रगति निश्चित है। अतः युवाओं को रोजगार के साथ-साथ कुशलता पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा के द्वारा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं- नियोजन मेला, जॉब कैम्प, टूल किट, स्टडी किट इत्यादि का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया एवं नियोजन मेला में चयनित 03 युवाओं को नियुक्ति पत्र, KYP सर्टिफिकेट, टूल किट, स्टडी किट इत्यादि वितरित किया गया।
इस नियोजन मेले में अलग-अलग क्षेत्र के लगभग कुल 30 नियोजकों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें कुल- 2493 बायोडॉटा प्राप्त हुआ। प्राप्त बायोडाटा से कुल 1283 युवाओं का प्रथम स्तर पर चयन किया गया, कुल- 03 आवेदकों को श्री प्रेम कुमार, माननीय मंत्री के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही विभागीय स्टॉल यथा DISTRICT INDUSTRIES CENTRE, RSETI, DRCC, KYP, RTD, जन शिक्षण संस्थान, ITI इत्यादि द्वारा कुल 688 लाभुकों का मार्गदर्शन किया गया, इस प्रकार इस नियोजन मेला में कुल 2950 युवाओं ने भाग लिया एवं नियोजन के इस अवसर का लाभ उठाया।
इस नियोजन मेला को सफल आयोजन में श्री आदित्य कुमार गौरव, श्री विनोद कुमार जी, Edunext Academy KYP Center, श्री शम्स तबरेज जी, KYP Center Sherghati, श्री सचिन कुमार तथा अन्य कुशल युवा कार्यक्रम सेंटर के कर्मी, श्री निखिलेश रंजन, श्री देवेन्द्र रॉय, श्री विवेक कुमार, श्री रणधीर बिहारी, श्री अरविन्द कुमार पासवान, श्री राहुल कुमार, श्रीमती सेम्पी कुमारी, श्री शंभु कुमार, श्रीमती रिंकु कुमारी, गया जी सहित कार्यालय के सभी कर्मियों का महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक (नियोजन), श्रीमती रजिया इदरीसी, द्वारा इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़




