
O Romeo Collection : पहले दिन शाहिद की फिल्म ने की दमदार कमाई, जानें ओ रोमियो कलेक्शन

O Romeo Collection Day 1: 13 फरवरी को शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 3 करोड़ के आसपास हुई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म पहले दिन 6-8 करोड़ रुपए का बिजनेस करेगी। ऐसे में इन उम्मीदों पर ‘ओ रोमियो’ खरी भी उतरी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8+ करोड़ का कलेकिशन किया है।
O Romeo Collection Day 1: पहले दिन शाहिद की फिल्म ने की दमदार कमाई
फिल्म को वैलेंटाइन्स डे वीकेंड का लाभ मिलने वाला है। पहले ही दिन शुरुआत मजबूत हुई है। ऐसे में आज 14 फरवरी रविवार को भी फिल्म को भरपूर प्यार मिल सकता है। सैकनिक के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपए की कमाई की है।
‘ओ रोमियो’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर के करियर के हिसाब से काफी जरूरी फिल्म मानी जा रही है। आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म अभिनेता की ‘कबीर सिंह’ थी जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। तो वहीं बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म देवा फ्लॉप साबित हुई । वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन ‘ओ रोमियो’ ने 9.75 का कलेक्शन किया है।




