A2Z सभी खबर सभी जिले की

फूलचंद के नाम पर दो जॉब कार्ड दोनों में एक साथ चल रहा काम 

-- ग्राम पंचायत करैल में कारनामा --

सीधी। आदिवासी बाहुल्य विकासखंड क्षेत्र कुसमी के ग्राम पंचायत करैल में फर्जी जॉब कार्ड के कई मामले सामने आ चुके हैं उन्हीं में एक और मामला सामने आया है जिसमें एक ही आदमी के दो जाब कार्ड बनाकर दोनों में उसे एक साथ मजदूरी करना दिखा कर लाखों रुपए का आहरण कर लिया गया है।

जॉब कार्ड क्रमांक एमपी-15-007-037-004/57-C 25 मार्च 2017 को फूलचंद पिता फेंकाई निवासी ग्राम करैल के नाम पर बनाया गया जिसमें फूलचंद अगरिया का नाम शामिल है और उनका बैंक खाता मध्यांचल ग्रामीण बैंक में होना लेख किया गया है वही दूसरा जॉब कार्ड क्रमांक एमपी -15-007-037-004/553-D फूलचंद पिता फेंकाई निवासी ग्राम केरल के नाम पर 14 अप्रैल 2021 को बनाया गया है जिसमें फूलचंद के अलावा एक महिला फूले के नाम का उल्लेख किया गया है। जॉब कार्ड में दोनों का बैंक खाता फिनो पेमेंट बैंक लिमिटेड मैं हूं ना लेख किया गया।

पहला जॉब कार्ड –

दूसरा जॉब कार्ड –

पहले जॉब कार्ड में फूलचंद अगरिया को 5 अप्रैल 2022 से 11 अप्रैल 2022 तक और 8 अप्रैल 2022 से 14 अप्रैल 2022 तक करैल निवासी सरोज सिंह के खेत तालाब निर्माण में काम करना लेख किया गया है जबकि दूसरे जॉब कार्ड में 1 अप्रैल 2022 से 7 अप्रैल 2022 तक फूलचंद को डग पौड निर्माण शांति धाम के पास करैल और 8 अप्रैल 2022 से 14 अप्रैल 2022 तक डग पौड निर्माण खरहिया टोला करैलमें काम करना बताया गया है। पहले जाब कार्ड में 2 मई 2022 से 8 मई 2022 तक फूलचंद को सरोज सिंह के खेत तालाब निर्माण में काम करना लेख किया गया है जबकि दूसरे जॉब कार्ड में तक तालाब मरम्मत कार्य लोखरी टोला मे काम करना लेख किया गया है।

20 में 2022 से 26 में 2022 तक पहले जॉब कार्ड में फूलचंद खेत तालाब निर्माण सरोज सिंह के खेत में काम कर रहे हैं तो वहीं दूसरे जॉब कार्ड में इसी दौरान 20 में 2022 से 26 में 2022 तक ही तालाब जीणोद्धार कार्य करैल में काम कर रहे हैं। पहले जॉब कार्ड में 5 जून 2022 से 11 जून 2022 तक फूलचंद को सरोज सिंह के खेत तालाब निर्माण में कार्य करना लेख किया गया है वहीं दूसरी ओर इससे पहले ही 4 जून 2022 से 10 जून 2022 तक वे तालाब जीणोद्धार कार्य मछेडी में कार्यरत हैं।

पहले जॉब कार्ड में 23 फरवरी 2022 से 1 मार्च 2022 तक फूलचंद सरोज सिंह के खेत तालाब निर्माण में कार्य कर रहे हैं तो वही दूसरे जॉब कार्ड में फूलचंद 26 फरवरी 2022 से 4 मार्च 2022 तक डग पौड निर्माण करहिया टोला करैल मैं काम करना लेख किया गया है। 11 मार्च 2022 से 17 मार्च 2022 तक पहले जॉब कार्ड में फूलचंद को सरोज सिंह के खेत तालाब निर्माण में काम करना बताया गया है वहीं दूसरे जॉब कार्ड में उन्हें 5 मार्च 2022 से 11 मार्च 2022 तक तालाब मरम्मत कार्य चंदरसा में काम करना लेख किया गया है। सवाल यह उठता है कि एक आदमी एक ही समय पर दो जगह एक साथ काम कैसे कर सकता है यह हुनर तो रोजगार सहायक शिव प्रसाद से ही सीखा जा सकता है।

  • फूलचंद के बारे में– बात करें फूलचंद पिता फेंकाई की तो सीधी जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत करैल के ग्राम केरल की मतदाता सूची के सरल क्रमांक 113 गृह संख्या 17 मतदाता क्रमांक GDZ 5490065 मैं फूलचंद पिता फेकाई और सरल क्रमांक 114 मतदाता क्रमांक GDZ 0780627 मैं फूलचंद की पत्नी के रूप में स्त्रियां का नाम दर्ज है। करहल में कुल 303 महिला- पुरुष मतदाता है, जिम दूसरा कोई फूलचंद पिता फेंकाई नहीं है। इसका सीधा तात्पर्य है कि रोजगार सहायक शिव प्रसाद यादव द्वारा बनाया गया दूसरा जॉब कार्ड कूट रचित दस्तावेज है जिसके जरिए शासन की महत्वाकांक्षी योजना को अपने घर तक पहुंचाया गया है।

टीम बनाकर जांच कराई जएगी- जिला पचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिह ने कहां है कि जिलाटीम बनाकर इसकी जांच कराई जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!