A2Z सभी खबर सभी जिले की

“मन चंगा तो कठौती में गंगा” — संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का यह संदेश आज भी समरसता, समानता और मानवता का पथ प्रशस्त करता है: विपिन कुमार पाठक 

FB IMG 1785070584650 FB IMG 1785070579077

वाराणसी।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय।

“मन चंगा तो कठौती में गंगा” — संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का यह संदेश आज भी समरसता, समानता और मानवता का पथ प्रशस्त करता है: विपिन कुमार पाठक

उनका जीवन हमें सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता का अमूल्य संदेश देता है।

आगामी 29 जुलाई को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली, वाराणसी में आयोजित होने वाले भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में आज जनपद वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में विपिन कुमार पाठक उपस्थित रहे ।

बैठक में  क्षेत्र अध्यक्ष (काशी क्षेत्र)  अशोक चौरसिया  ,उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री  श्री असीम अरुण जी, माननीय राज्यसभा सांसद  शिवेश जी,  त्रयम्बक त्रिपाठी जी (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष), तथा वाराणसी जिलाध्यक्ष  रामसकल पटेल जी सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी गण   उपस्थिति रहे।

संत गुरु रविदास जी महाराज के पावन आदर्शों के अनुरूप यह आयोजन सामाजिक समरसता, श्रद्धा और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणास्रोत बने—इसी मंगलकामना के साथ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!