A2Z सभी खबर सभी जिले की

पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े के देवता की असली और नकली प्रतिमा का मुद्दा गहराया अखाड़ा परिषद जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी करेगा श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज

भानु पांडे जिला संवाददाता हरिद्वार

पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े के देवता की असली और नकली प्रतिमा का मुद्दा गहराया अखाड़ा परिषद जांच के बाद दूध का IMG 20260727 WA0126 1दूध और पानी का पानी करेगा श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद दक्षिण काली मंदिर में पंजाब के संतो से हुई वार्ता के दौरान निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर प्रातः स्मरणीय परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर श्री कैलाशानंद महाराज, पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष गुरु भगवान प्रातः स्मरणीय परम पूज्य श्री रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा पंचायती श्री बड़ा उदासीन अखाड़े के देवता की प्रतिमा कोई छोटा मुद्दा नहीं है अगर कोई देवता की दूसरी प्रतिमा को सही बता रहा है और ओरिजिनल प्रतिमा पंजाब के संतों के पास है तो यह है मुद्दा सनातन को झीझोर कर रख देता है, अखाड़ा परिषद इस प्रकरण की अपने स्तर से तथा सरकार अपने माध्यम से निष्पक्ष जांच कर रही है और जांच के बाद ही असली प्रतिमा देवता असली किसके पास हैं यह स्पष्ट हो पाएगा उसी के बाद सही निर्णय ले पाना संभव हो पाएगा हमने बड़े अखाड़े के एक महंत के कहने पर पूर्व में पंजाब के संतो को अखाड़ा परिषद से पृथक किया था किंतु अगर जांच के बाद असली प्रतिमा पंजाब के संत महापुरुषों के पास मिलती है तो अखाड़ा परिषद उन्हें सम्मान के साथ अखाड़ा परिषद में शामिल करेगा तथा उनके अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहेगा असली संत महापुरुषों के साथ किसी भी प्रकार का कोई भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा हमने पंचायती श्री जूना अखाड़ा में भी संत महापुरुषों के साथ एक मत खड़े होने का निर्णय लिया है और जांच रिपोर्ट आते ही देवता का प्रकरण खुल के सामने आ जाएगा और हम सही के साथ खड़े होंगे अगर सही देवता पंजाब के अखाड़े से संबंधित संतों के पास है तो हम उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं अखाड़ा परिषद किसी भी संत के साथ अन्याय नहीं होने देगा तथा द्वेष की भावना से किसी के साथ भी अहित नहीं होने देगा पंजाब से आए उदासीन बड़ा अखाड़ा के संत महापुरुषों का माला पहनकर कर स्वागत तथा अभिनंदन किया गया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!