

डीडवाना-कुचामन, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय डीडवाना द्वारा शहीद स्मारक, डीडवाना में रविवार को प्रातः 11 बजे कारगिल विजय दिवस 2026 मनाया गया। इस वर्ष कारगिल युद्ध की 27 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अवधेश मीणा, जिला पुलिस अधिक्षक डा. प्यारेलाल शिवरान एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, रिचा चौधरी (आरपीएस) ईसीएचएस प्रभारी कर्नल राजेन्द्र सिंह जोधा, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मदन सिंह जोधा, कर्नल भागीरथ सिंह, पूर्व सैन्य अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, कार्यालय कार्मिक, गणमान्य नागरिक एवं राजकीय बांगड कॉलेज के एनसीसी कडेट्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर द्वारा कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले नायक प्रहलाद सिंह, सिपाही मुलाराम एव नायक सुरेन्द्र सिंह ‘सेना मेडल’ के परिजनों का शॉल ओढ़ाकर एवं कारगिल युद्ध विकलांग सैनिक हरदयाल सिंह का साफा पहनाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर जैन हार्ट एवं जनरल हॉस्पिटल, सीकर द्वारा पुर्व सैनिकों हेतु निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऑन. कप्तान ओम प्रकाश मुवाल द्वारा मंच संचालन की कमान संभाली गई।






