

देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का बीती रात निधन हो गया है। उनके निधन से उत्तराखंड कांग्रेस और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
हीरा सिंह बिष्ट जमीनी स्तर के नेता माने जाते थे, उन्होंने अपने जीवन काल में श्रमिकों और मलिन बस्ती वासियों के हितों को लेकर लगातार संघर्ष किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट के निधन से राज्य की राजनीति में शोक की लहर है
हीरा सिंह बिष्ट लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीती शनिवार रात करीब डेढ़ बजे के आसपास उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद उन्हें उनके परिजन ईस्ट कैनाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन उनका निधन हो गया। हीरा सिंह बिष्ट एनडी तिवारी सरकार में परिवहन श्रम और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।






