A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

गौ सम्मान दिवस की तैयारियों को लेकर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति की बैठक सम्पन्न,

बड़ी संख्या में गौसेवक सोमवार को डीडवाना होंगे रवाना

IMG 20260726 WA0023

डीडवाना कुचामन /मकराना  को आयोजित होने वाले गो सम्मान दिवस एवं गो सम्मान आह्वान अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना द्वारा संचालित मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मकराना क्षेत्र के सभी गौभक्त एवं गौसेवक सोमवार प्रातः 7:30 बजे सामूहिक रूप से मकराना से डीडवाना के लिए रवाना होंगे। युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना एवं श्री गोविंद की गौशाला, मकराना के गौसेवक बसों एवं निजी वाहनों के माध्यम से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बैठक में बताया गया कि संत-महात्माओं के पावन सान्निध्य में विशाल गो सम्मान शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों गौभक्त, गौसेवक एवं सनातन धर्म प्रेमी सहभागिता करेंगे। शोभायात्रा के उपरांत जिला कलेक्टर, डीडवाना-कुचामन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार के नाम लाखों हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने तथा गौवंश के संरक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित विभिन्न मांगें रखी जाएंगी।

बैठक में सभी गौसेवकों से समय पर प्रस्थान करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अधिक से अधिक गौभक्तों को अपने साथ लेकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया।

समिति ने मकराना क्षेत्र के सभी गौभक्तों, सनातन धर्म प्रेमियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में डीडवाना पहुंचकर गो सेवा, गो सुरक्षा एवं गो सम्मान के इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में समिति के संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, संरक्षक विजय कुमार लड्डा, संस्थापक सुरेश कुमावत, अध्यक्ष अंकित तंवर, राजू जांगिड़, धर्मवीर गुर्जर, देवेंद्र कुमार, लक्की जांगिड़, लोकेश कुमार सहित अनेक गौसेवक उपस्थित रहे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!