A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

हवन-पूजन, भंडारे, विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन एवं आदर्शों का कराया गया स्मरण

IMG 20260726 1607086212
कांठ में शोभायात्रा को आगे बढ़ाकर शुरुआत करते मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता।

KANTH (MORADABAD)। नगर कांठ के मोहल्ला महमूदपुरा में रविवार को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रजापति समाज द्वारा हवन-पूजन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने आहुतियां अर्पित कर सुख-समृद्धि, शांति और समाज की उन्नति की कामना की तथा महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन और आदर्शों का स्मरण किया।

IMG 20260726 1104209342
कांठ में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर यज्ञ में आहुतियां देते प्रजापति समाज के लोग।

धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रजापति समाज सहित विभिन्न समाजों के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला तथा मुख्य वक्ता के रूप में कांठ के पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता सहित भाजपा नेता कमल प्रजापति, भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक चौधरी हुक्म सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

IMG 20260726 1501559782
कांठ में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर गोष्ठी में बोलते पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू।

वक्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, उनके आदर्शों और प्रजापति समाज के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समाज अपनी मेहनत और कला से मिट्टी को सुंदर स्वरूप प्रदान करता है। कहा कि सरकार प्रजापति समाज के उत्थान के लिए गंभीर है और इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है। साथ ही समाज के लोगों से बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। गोष्ठी का  संचालन सभासद चमन सिंह गोला एवं राजपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

IMG 20260726 1605411022
कांठ में महाराजा दक्ष प्रजापति शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता।

गोष्ठी के बाद नगर में महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रथम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला एवं पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभायात्रा में महाराजा दक्ष प्रजापति, भगवान शिव, शिवलिंग, ब्रह्मा जी एवं भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। निर्धारित मार्गों से होते हुए शोभायात्रा शाम को अपने गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई। अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह प्रजापति एवं आयोजक/प्रबंधक विष्णु अवतार उर्फ पिंकल प्रजापति ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्रजापति समाज तथा अन्य समाजों से आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

IMG 20260726 1609044072
कांठ में शोभायात्रा के दौरान जयकारे लगती प्रजापति समाज के लोग।

इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री विक्रांत चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अनुज बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान, सुनील चौहान, रिजवान अल्वी, कमेटी के उपाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, जयप्रकाश प्रजापति, चमन प्रजापति, जगदीश प्रजापति, राहुल प्रजापति, करन प्रजापति, महामंत्री रामनाथ प्रजापति, विनोद प्रजापति, विनीत प्रजापति, अनुपम प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, विपिन प्रजापति, पप्पू प्रजापति, बिट्टू, ब्रजपाल, जयवीर प्रजापति, कुंवरपाल सिंह, पप्पू उर्फ प्रेम सिंह, मंत्री खड़कू प्रजापति, छविराम प्रजापति, फूल सिंह प्रजापति, मुनीष प्रजापति, शंकर प्रजापति, अमन, विवेक रिंकू प्रजापति, दीपक प्रजापति, शेखर प्रजापति, रोहित प्रजापति, गौरव प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, विशाल प्रजापति, हर्ष प्रजापति, कोषाध्यक्ष रामपाल प्रजापति, विरेंद्र लालू, मंत्री महिपाल प्रजापति, मीडिया प्रभारी सचिन प्रजापति, राजा प्रजापति, निपेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

IMG 20260726 1610116642
कांठ में शोभायात्रा में शामिल महाराजा दक्ष प्रजापति की झांकी।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!