उत्तर प्रदेशसोनभद्र

महिला स्वयं सहायता समूह की सखी पर अनियमितता के गंभीर आरोप

सदस्याओं ने बीडीओ को सौंपा शिकायती पत्र, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग

विंढमगंज/दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_। विकास खंड दुद्धी के ग्राम हुमेलदोहर (विंढमगंज) स्थित महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं ने समूह की सखी पर अनियमितता, मनमानी एवं महिलाओं के शोषण का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।IMG 20260726 WA0043
शिकायतकर्ता असरीसा बेगम ने प्रभा देवी, अफसाना खातून, फरजाना खातून, नाजमा खातून, आशा खातून, रेशमा खातून एवं हमीसर बानो सहित अन्य सदस्याओं के हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि समूह की सखी संगीता देवी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी अन्य सदस्याओं से साझा नहीं करतीं तथा समूह के कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सरकारी धन के संचालन एवं समूह के वित्तीय कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है, जिससे समूह की महिलाओं में असंतोष व्याप्त है।
शिकायतकर्ता महिलाओं का कहना है कि वे लंबे समय से इस स्थिति से परेशान हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित सखी को पद से हटाने तथा उसके स्थान पर किसी योग्य एवं निष्पक्ष महिला को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की है।
महिलाओं ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उनकी शिकायत पर शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से स्वयं सहायता समूह का परित्याग करने के लिए बाध्य होंगी।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!