मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में 25जुलाई दिन शनिवार दोपहर एक युवती ने फंसी लगाकर आत्म हत्या कर ली इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 11.30बजे रसूलपुर निवासी राजेंद्र सरोज की पुत्री लक्ष्मी सरोज उम्र 20वर्ष ने अपने घर के अंदर दुपट्टे से फंसी का फंदा लगाकर जान दे दी लक्ष्मी अपने भाभी के साथ रहती थी जब की लक्ष्मी के माँ का निधन उसके बचपन में ही हो गया था वह अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थीं घटना के उस के समय पिता किसी काम से गाँव के बाहर गए थे दोपहर में जब लक्ष्मी की भाभी घर के अंदर किसी काम से गई तो लक्ष्मी को फंदे पर लटकता देख चिलाने लगी जिसके कारण आस पास के तथा गांव के लोग इकठ्ठा हो गए घटना की सूचना तत्काल परिजनों एवं पुलिस को दी गई
सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी, प्रमोद कुमार अपनी पुलिस टीम और फॉरेसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए
मृतका के पिता राजेंद्र सरोज ने रानीपुर थाने में तहरीर दी है जिसमें बेटी के द्वारा आत्म हत्या की बात कही गई है पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच के उपरांत के बाद ही आत्महत्या के कारण का स्पष्ट पता चलेगा










