
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आक्रोश जताया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बल्लारपुर पुलिस स्टेशन पहुंचकर कांग्रेस की महिला नेता एवं अध्यक्ष अधिवक्ता मेघा भाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
क्या है पूरा मामला
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वैशाली जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन पहुंचीं। प्रतिनिधिमंडल में जयश्री मोहुरले, सुरेखा श्रीवास्तव, रेणुका दूधे, सारिका कनकम, नगर सेविका विद्या खरतड़, शालू कुमरे, वर्षा सुनचूवार सहित कई महिलाएं शामिल थीं।
महिला मोर्चा ने पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगले को लिखित शिकायत सौंपी। आरोप लगाया गया कि अधिवक्ता मेघा भाले ने अपना वीडियो बयान रिकॉर्ड कर फेसबुक पर अपलोड किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कथित रूप से आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया।
“संवैधानिक पद का अपमान”
शिकायत में भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक और संवैधानिक पद पर हैं। ऐसे पद के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का भी अपमान है।
महिला मोर्चा ने कहा, “राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर अपमानजनक टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।”
क्या मांग की गई
महिला पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सोशल मीडिया पर किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो की जांच की जाए। संबंधित कानूनी धाराओं के तहत तत्काल मामला दर्ज कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस न पहुंचा सके।
पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगले ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
भद्रावती मेंभी अधिवक्ता मेघा भाले के विरुद्ध प्रधानमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर उपमान जनक भाषा बोलने के विरोध में भद्रावती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है ।
सोशल मीडिया में प्रसारित मेघा भाले द्वारा प्रसारित वीडियो की लिंक :-
https://www.facebook.com/share/v/1EUL4Pefcw/











