A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखरगोन

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत पुलिस-प्रेस क्लब मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत पुलिस-प्रेस क्लब मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित

करही। “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत करही पुलिस एवं प्रेस क्लब करही के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खेल के माध्यम से आमजन तक नशा मुक्ति का सशक्त संदेश पहुँचाना था।
मैच में करही पुलिस और प्रेस क्लब करही की टीमों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया। मुकाबले में करही पुलिस की टीम विजेता रही, जबकि प्रेस क्लब की टीम उपविजेता रही। हालांकि आयोजन का मुख्य उद्देश्य हार-जीत नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना था कि हमें एक-दूसरे को नहीं, बल्कि नशे और नशीले पदार्थों को हराना है, जो आज समाज के हर घर और हर मोहल्ले तक अपनी जड़ें फैला चुके हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता लोकेंद्र छाजेड़ उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नशे की लत ने अनेक परिवारों को बर्बाद किया है। “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जैसी मुहिम समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है और इससे अनेक लोगों का जीवन बेहतर दिशा में जाएगा।
करही थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले ने कहा कि पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे खेलों के माध्यम से युवाओं और आमजन तक नशा मुक्ति का संदेश प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।
मैत्री मैच के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि खेल जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है, जबकि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाश का कारण बनता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!