A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ: सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया ‘येलो डे’

पीले रंग के वस्त्र पहने दिखे बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं

IMG 20260725 WA0034 1
सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल में येलो डे पर पीले वस्त्रों में मौजूद बच्चे।

KANTH (MORADABAD)। नगर स्थित सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल, कांठ के प्राइमरी एवं प्री-प्राइमरी विंग में वार्षिक ‘येलो डे’ का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘आम–फलों का राजा’ रखी गई, जिसके माध्यम से नन्हे-मुन्ने बच्चों को खेल-खेल में पीले रंग की पहचान कराने के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा भी दी गई।

IMG 20260725 WA0033
कार्यक्रम में मौजूद बच्चे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर को पीले रंग के गुब्बारों, हाथ से तैयार किए गए आम के कट-आउट तथा आकर्षक बुलेटिन बोर्ड से सजाया गया। थीम के अनुरूप छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं पीले रंग के आकर्षक परिधान पहनकर विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण पीले रंग की छटा से सराबोर नजर आया।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में रंगों की पहचान कराना तथा उनके संज्ञानात्मक (कॉग्निटिव) और रचनात्मक कौशल का विकास करना है। उन्होंने कहा कि पीला रंग प्रसन्नता, सकारात्मक ऊर्जा और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र विश्नोई, प्रधानाचार्य ममता रानी, मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन विश्नोई सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!