
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार।आज दिनांक 25.07.2026 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के द्विवार्षिक आयोजन के अवसर पर एएनटीएफ टीम हरिद्वार द्वारा आनंदमयी महिला इंटर कॉलेज, मायापुर (हरिद्वार) में अध्ययनरत छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को गुजरात स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” (182 मीटर) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरदार पटेल की दूरदर्शिता, राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान तथा देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर छात्राओं को नेतृत्व क्षमता, एकजुटता, कर्तव्यनिष्ठा तथा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें मानस पोर्टल (1933) के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में एएनटीएफ शाखा से उपनिरीक्षक लखपति बुटौला, हेड कांस्टेबल रियाज, कांस्टेबल रंजीत सिंह एवं महिला कांस्टेबल चांदनी उपस्थित रहे।









