शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया 4.43 करोड़ की नहर परियोजना का निरीक्षण,
गुणवत्ता पर उठाए सवाल
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने चरिगवां के पास स्थित धनौरा राजवाहा के ड्रेनेज क्रॉसिंग के अवशेष पक्के निर्माण कार्य एवं धनौरा राजवाहा के अवशेष नहर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस परियोजना की कुल लागत 443.30 लाख रुपये है।



निरीक्षण के दौरान सरयू नहर खंड, बांसी के अधिशासी अभियंता वीरेन्द्र पासवान अनुपस्थित रहे। उनकी अनुपस्थिति में विभाग के तीन सहायक अभियंता (AE) और सात अवर अभियंता (JE) मौके पर मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद विधायक विनय वर्मा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि “इस परियोजना में लगी लागत के अनुरूप जो कार्य हुआ है, उससे मैं व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट नहीं हूं। यह जांच का विषय है।”
विधायक के इस बयान के बाद करोड़ों रुपये की इस परियोजना की गुणवत्ता और निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या परियोजना की गुणवत्ता की जांच कराई जाती है।










