A2Z सभी खबर सभी जिले की

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्रः राप्ती मुख्य नहर लाइनिंग कार्य पर सवाल

लाइनिंग कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के धनौरा मुस्तकहम गांव के पास राप्ती मुख्य नहर के अंतिम छोर से 14 किमी क्षेत्र में 25 स्थानों पर लगभग ₹3.57 करोड़ की लागत से कराए जा रहे लाइनिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सरयू नहर खंड, बांसी के अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति में तीन सहायक अभियंता (AE) एवं सात अवर अभियंता (JE) मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद कहा गया कि सरयू नहर खंड, बांसी द्वारा कराए जा रहे लाइनिंग कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। संबंधित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने की अपेक्षा की गई।FB IMG 1784917269251

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!