सिद्धार्थनगरः करीब 24 घंटे बाद बानगंगा में डूबे तीनों दोस्तों के शव मिले
। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट स्थित बानगंगा नदी में डूबे तीनों युवकों के शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिए गए। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक बैदौली घाट पर एक दाह संस्कार में शामिल होने आए थे। इसी दौरान नदी में नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद एनडीआरएफ टीम, स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन ने लगातार खोज अभियान चलाया।
करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव बरामद किए गए। शवों को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण घाट पर पहुंच गए।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।










