A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: नगर निगम ने जारी किया टोल फ्री नंबर, मृत आवारा मवेशियों की सूचना देने की अपील।

IMG 20260725 085923
Oplus_131072
IMG 20260725 085923 1
Oplus_131072

 

सिंगरौली: नगर निगम ने जारी किया टोल फ्री नंबर, मृत आवारा मवेशियों की सूचना देने की अपील।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से नागरिकों से अपील की है कि नगर निगम क्षेत्र में यदि किसी स्थान पर किसी आवारा मवेशी की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी सूचना तत्काल नगर निगम के टोल फ्री नंबर 7610107107 पर दें।

सूचना देते समय संबंधित वार्ड नंबर, स्थान का नाम, पूरा पता तथा मृत मवेशी के स्थान की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि नगर निगम का संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर मृत मवेशी का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से निःशुल्क निष्पादन कर सके।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह सेवा पूर्णतः निशुल्क है। नागरिकों से अपील की गई है कि टोल फ्री नंबर को अपने मोबाइल में सुरक्षित रखें तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं, ताकि शहर में स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमण फैलने की आशंका को रोका जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!