थाना डुमरियागंज पुलिस द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप मे वांछित 02
सिद्धार्थनगर में उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। अपर जिला कृषि अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी (कृषि) लोटन की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान मे. कृष्णा खाद भंडार, चनरैया (विकासखंड लोटन) तथा श्यामदेव खाद विक्रेता, जाफरजोत (विकासखंड लोटन) पर उर्वरक वितरण में अनियमितताएं और अभिलेखीय कमियां पाईं। इसके बाद दोनों प्रतिष्ठानों का उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे उर्वरक वितरण के समय किसान की खतौनी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का विवरण वितरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें तथा फसल की आवश्यकता के अनुसार ही निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराएं। कृषि विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ० अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में व श्रीप्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज के नेतृत्व में आज दिनांक 24.07.2026 को थाना डुमरियागंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-156/2026 धारा 137 (2),87,64(2) (M) बीएनएस व 5

(L)/6 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित 2 नफर वांछित अभियुक्तगण को बैदोला से बेंवा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
* गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
01. कोमल पुत्र कुमार निवासी प्रतापपुर थाना बांसी जनपद
सिद्धार्थनगर।
02. अमर कुमार पुत्र पंचम लाल निवासी हरदवा थाना मनिकापुर जनपद गोंडा ।
* गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01.30नि0 राम मिलन आजाद थाना डुमरियागंज जनपद
सिद्धार्थनगर।
02. का0 आदित्य पांडेय थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
03. का0 अमन प्रतीक दुबे थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर ।









