
जनपद मीरजापुर थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उसरहवा रेलवे ट्रैक के पास मिले एक किन्नर की शव की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आटो बरामद
थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.07.2026 को वादी अरशलान पुत्र सत्तार खान निवासी घोसिया थाना औराई जनपद भदोही द्वारा आशंका के आधार पर नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पिता सत्तार खाना (किन्नर-हसीना) की हत्या कर थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे शव को फेकने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। जिसके आधार पर थाना पड़ी पर मु0अ0सं0-206/2026 धारा 103(1), 238 (बी) बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर घटना का यथाशीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज दिनांकः 24.07.2026 को थाना पड़ी व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू विश्वकर्मा पुत्र शिवराज विश्वकर्मा निवासी ग्राम चक जीवरानी थाना को० भदोही जनपद भदोही को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आटो वाहन संख्या UP65QT2228 बरामद किया गया। थाना पड़री पर पंजीकृत मु0अ0सं0-206/20 धारा 103(1),238 (बी) बी.एन.एस. में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा०न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
विवरण पूछताछ- गिरफ्तार अभियुक्त सोनू विश्वकर्मा द्वारा पूछताछ में बताया गया की सत्तार खान उर्फ हसीना के साथ रहते रहते उब गया था तथा उससे अलग होना चाहता था मगर मुझे छोड़ नही रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था आजिज आकर पीछा छुड़ाने के नीयत से मृतक उपरोक्त को रामनगर बुलाकर शराब पिलाया और नशे की हालत में मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया तथा उपरोक्त आटो में लादकर पड़री में सुनसान जगह देखकर रेलवे ट्रैक के पास सीमेन्ट के बाउण्डरी के पीछे शव को छिपा दिया था तथा शव के गले पर एक भारी पत्थर रख दिया जिससे लोगो को लगे की पत्थर गिरने से मृत्यु हुई है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –1. सोनू विश्वकर्मा पुत्र शिवराज विश्वकर्मा निवासी ग्राम चक जीवरानी थाना को० भदोही जनपद भदोही, उम्र-25 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग -मु0अ0सं0-206/2026 धारा 103(1), 238 (बी) बी.एन.एस. थाना पड़ी जनपद मीरजापुर।
विवरण बरामदगी – घटना में प्रयुक्त आटो वाहन संख्या UP65QT2228 बरामद ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना पड़री निरीक्षक राजीव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय पुलिस टीम जनपद मीरजापुर।







