
बाघमारा कतरास
एरिया–03 (गोविंदपुर)


दिनांक 23.07.2026 को समय लगभग (22:00) दस बजे रात्री विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आसूचना बल सदस्य एवं QRT द्वारा एरिया भ्रमण के दौरान तिवारी बस्ती, सीम–03 स्थित अवैध मुहाने के निकट असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयला एकत्रित किया हुआ पाया गया। प्राप्त सूचना से आसूचना बल सदस्य द्वारा तत्काल आसूचना प्रभारी एवं एरिया कंपनी कमांडर को अवगत कराया गया।
तत्पश्चात, दिनांक 24.07.2026 को कंपनी कमांडर द्वारा उक्त अवैध रूप से एकत्रित कोयले पर रेड की कार्रवाई हेतु बीसीसीएल प्रबंधन से आवश्यक लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। समय लगभग (10:00) दस बजे दिन बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के उपरांत, समय लगभग सुबह 10:30 बजे से शाम छ: बजे तक एरिया कमांडर, कंपनी कमांडर, पोस्ट कमांडर, QRT, आसूचना बल सदस्य तथा अतिरिक्त बल सदस्यों की उपस्थिति में अवैध रूप से एकत्रित कोयले पर शांतिपूर्ण तरीके से रेड की कार्रवाई संपन्न की गई।
उक्त कार्रवाई के दौरान कुल 06 हाइवा अवैध रूप से एकत्रित कोयला, जिसका कुल वजन 78.180 टन है, बरामद कर बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया गया।
उक्त प्रकरण में MMDR Act के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है, जो वर्तमान में प्रक्रियाधीन है।









