A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

लखनऊ के सआदतगंज में गोली चलने से मची अफरातफरी

लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। बताया जा रहा है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना में अमान अली नामक युवक का नाम सामने आ रहा है। आरोप है कि उसने अब्दुल खान पर फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही सआदतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी बाजारखाला भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!