A2Z सभी खबर सभी जिले की

खेत में पेड़ से लटका मिला 7 दिन पुराना शवः हाथ-पैर के पंजे जानवरों ने नोचे, पहचान के प्रयास जारी।

खेत में पेड़ से लटका मिला 7 दिन पुराना शवः हाथ-पैर के पंजे जानवरों ने नोचे, पहचान के प्रयास जारी।

पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के बांडाई गांव के पास एक खेत में पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला।

प्रारंभिक जांच में शव करीब एक सप्ताह पुराना होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।खेत में पेड़ से लटका मिला शव

रोहट थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि बांडाई गांव के पास ढलाराम सुथार के खेत में पेड़ पर शव लटका होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

करीब एक सप्ताह पुराना होने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। लंबे समय तक खुले में रहने के कारण हाथ-पैर के पंजे जानवरों द्वारा नोचे हुए मिले। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य और विसरा एकत्रित किया गया, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

शव की पहचान के प्रयास जारी

पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!