A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ पुलिस ने मुंशी पर जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद भी किया बरामद

IMG 20260724 WA00402
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।

KANTH (MORADABAD)। थाना कांठ पुलिस ने मारपीट और चाकू से हमले के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार थाना कांठ में दर्ज मुकदमें में वादी रामचन्द्र सिंह निवासी ग्राम लाडलाबाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जुलाई को पांठगी तिराहा पर उनके पुत्र राजेन्द्र सिंह के साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई तथा जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काले कन्हैया उर्फ शमीम पुत्र शफीक निवासी मोहल्ला जुम्मे का बाजार, कस्बा उमरी, थाना कांठ को 24 जुलाई को सुबह 11:27 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया गया। थाना प्रभारी सुदेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!