
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 24 जुलाई 2026 ।।
देश —: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। आज 24 जुलाई शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, इस बैठक में पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इह बिल को 27 जुलाई 2026 को संसद में पेश किया जा सकता है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कल गुरूवार रात में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि सरकार पेपर लीक मामले के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान करने वाला कानून बनाऐगी। पेपर लीक मामले से जुड़े नये कानून के संभावित प्रावधान इस प्रकार हैं-: पेपर लीक मामले में आसानी से जमानत नहीं मिल सकेगा, इसमें सजा भी दुगुनी होगी। पेपर लीक करने वालों को पांच से लेकर दस साल तक की सजा का प्रावधान। कोचिंग या टीचर इसमें शामिल पाए गए तो संस्थान बंद हो जायेगा। पेपर सेटिंग करने वाला दोषी पाया गया तो सिस्टम से जीवन भर के लिए बाहर हो सकता है।








