महराजगंज पुलिस का व्यापक अभियान: 279 वाहनों के चालान, 45 गिरफ्तार; चाकू और अवैध शराब बरामद
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने 23/24 जुलाई 2026 को व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, संदिग्धों की चेकिंग, पैदल गश्त और शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई।
279 वाहनों का चालान, एक वाहन सीज
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, तेज गति और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 01 वाहन सीज किया गया, जबकि 279 वाहनों का चालान किया गया।
शांति भंग की आशंका में 45 गिरफ्तार
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 45 व्यक्तियों को BNSS की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया। इसके साथ ही उन्हें भारी जमानत मुचलके से पाबंद कराया गया।
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी और सहायता के लिए उपलब्ध संसाधनों के बारे में बताया।
पैदल गश्त कर संदिग्धों की चेकिंग –
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने पैदल गश्त की। दुकानदारों, व्यापारियों और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। बैंकों, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों और अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों के आसपास सघन चेकिंग की गई।
पुलिस ने प्रमुख चौराहों, सड़क की पटरियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग की अपील की। अभियान के दौरान पुलिस एक्ट की धारा 34 में 40 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
शांति समितियों के साथ जनसंवाद –
पुलिस अधिकारियों ने संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, काश्तकारों और किसानों के साथ शांति समिति की बैठकें कीं। लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।
बृजमनगंज में चाकू, घुघली में अवैध शराब बरामद
थाना बृजमनगंज: शनि निषाद निवासी धानी बाजार के कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। मामले में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
थाना घुघली: रामसेवक निवासी परसा गिदही टोला गिदही के कब्जे से 20 टेट्रा पैक बन्टी-बबली देशी शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 167/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
*20 विवेचनाओं का निस्तारण-*
लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 20 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।
पुलिस के अनुसार, 23/24 जुलाई 2026 को विभिन्न अपराधों, शांति भंग, आबकारी और अन्य मामलों में कुल 47 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
“मन चंगा तो कठौती में गंगा” — संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का यह संदेश आज भी समरसता, समानता और मानवता का पथ प्रशस्त करता है: विपिन कुमार पाठक
26/07/2026
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला
26/07/2026
महराजगंज में पैरवी अधिकारियों की कार्यशाला, लंबित अभियोगों के त्वरित निस्तारण और दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर जोर
26/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
26/07/2026
धनबाद नगर निगम की तीसरी बैठक भी हंगामेदार, पार्षदों ने कर दिया बहिष्कार, कहीं यह फ्रेंडली फाइट तो नहीं ?
26/07/2026
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत पुलिस-प्रेस क्लब मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित
26/07/2026
हिंदुत्व रक्षा महासंघ में महत्वपूर्ण नियुक्ति, राजेंद्र कुमार जैन बने झाड़ोल मंडल अध्यक्ष
26/07/2026
बुंदेलखंड की माटी की शान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ का भव्य स्वागत
26/07/2026
**फिल्मी स्टाइल में कुछ युवकों ने पीछा करके हमला ।
26/07/2026
भारत देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!