

“एक पेड़ – शिक्षक के नाम” अभियान का भव्य शुभारंभ,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धीरावास में 300 पेड़ लगाने का लक्ष्य
जयपुर।जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र धौला ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धीरावास में गुरुवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) जयपुर द्वितीय खण्ड जमवारामगढ़ के सभाध्यक्ष जयवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के संकल्प के साथ संगठन के एक पेड़-शिक्षक के नाम वृक्षारोपण अभियान का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धीरावास में भव्य शुभारंभ किया गया।
इस पुण्य अवसर पर धौला संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य व पीईईओ नम्रता देवी गुर्जर एवं प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार व्यास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अभियान को सफल बनाने में प्रकाश चंद मीणा,रोशन लाल माली,प्रकाश सिंह जाट,शंकर लाल गुर्जर,विकास कुमार शर्मा,अजय कुमार मुवाल,राजेश कुमार ब्रह्मभट्ट,विमला गुर्जर एवं कमलेश कुमार शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में 300 पेड़ लगाने का लक्ष्य लिया गया। साथ ही पेड़ों की सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ली।










