
आज दिनांक 24.07.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस केंद्र, गया में संभावित विरोध-प्रदर्शन (Protest) के मद्देनज़र पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग की गई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।ब्रीफिंग के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को विधि-व्यवस्था संधारण, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क तैनाती, आमजन के साथ संयमित एवं शालीन व्यवहार तथा किसी भी परिस्थिति से विधिसम्मत एवं शांतिपूर्ण तरीके से निपटने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी, बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज






