A2Z सभी खबर सभी जिले की

12 वर्ष बेमिसाल’—सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित कार्यक्रम में विपिन कुमार पाठक ने किया सहभाग

FB IMG 1784884979535 FB IMG 1784884982343

वाराणसी।

‘12 वर्ष बेमिसाल’—सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित कार्यक्रम में विपिन कुमार पाठक ने किया सहभाग।

चाँदमारी वाराणसी में आयोजित ‘प्रधानमंत्री जी के 12 वर्ष बेमिसाल’ कार्यक्रम में  विपिन कुमार पाठक ने सहभाग किया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकसित भारत के निर्माण हेतु किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं दूरदर्शी पहलों पर विस्तार से चर्चा की हुई।

इस कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति एवं बहनों के साथ विपिन पाठक ने आत्मीय संवाद भी किया। उनके विचार, सुझाव एवं स्नेहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री जी के 12 वर्ष पूर्ण होने की खुशी के अवसर पर  आई हुई बहनों के उपयोगार्थ उपयोगी उपहार भेंट कर उनके सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति विपिन पाठक ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।

 इस अवसर पर विपिन पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा हम सभी को विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा इस यात्रा में सहभागी बनने का संकल्प लेना होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!