
कटनी
वर्षा ऋतु के आगमन के साथ नगर निगम कटनी द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। नगर को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त तपस्या परिहार स्वयं विभिन्न प्रस्तावित पौधारोपण स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रही हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को निगमायुक्त तपस्या परिहार ने लाल पहाड़ी पहुंचकर प्रस्तावित पौधारोपण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधारोपण की तैयारियों, भूमि विकास कार्य एवं पौधों के संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उपयंत्री मोना करेरा ने निगमायुक्त को अवगत कराया कि लगभग 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधारोपण के लिए करीब 9 हजार गड्ढों की खुदाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस पर निगमायुक्त ने शेष क्षेत्र में भी शीघ्र गड्ढों की खुदाई पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थल की समुचित फिनिशिंग कराते हुए फेंसिंग कार्य का विस्तृत प्राक्कलन (एस्टिमेट) तैयार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
निगमायुक्त ने कहा कि पौधारोपण अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित करना भी है। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं, ताकि लगाए जाने वाले पौधों का बेहतर विकास हो सके और नगर में हरित आवरण का विस्तार हो। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, उपयंत्री श्रीमती मोना करेरा सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें







