मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न पर्वों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न पर्वों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा एवं जनसुविधाओं की ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने, मिलावट, ओवररेटिंग एवं अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने मेरठ जोन की कार्ययोजना को प्रदेश के सभी पुलिस जोनों के साथ साझा करने के निर्देश दिए, ताकि पूरे प्रदेश में कांवड़ यात्रा की एक समान एवं प्रभावी व्यवस्था लागू की जा सके।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन कांवड़ संघों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखे, शिविर संचालकों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करे तथा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एवं उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कांवड़ की निर्धारित ऊंचाई का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पूरी तरह सुगम एवं सुरक्षित हों। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस एवं मदिरा की दुकानें बंद रहें। खाद्य पदार्थों में मिलावट, गंदगी एवं ओवररेटिंग किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होगी। प्रत्येक दुकान पर संचालक का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए तथा डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे।
मुख्यमंत्री जी ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी एवं ड्रोन से चौबीसों घंटे निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी एवं भ्रामक सूचनाओं का तत्काल खंडन कर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, संभावित बाढ़ एवं कटान वाले क्षेत्रों में सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखने तथा स्थानीय प्रशासन को सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को अगले 2-3 दिनों के भीतर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समसामयिक विषयों एवं शासन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने तथा उनके सुझावों के अनुरूप व्यवस्थाओं का
चित्तौड़गढ़। जिले में 23 जुलाई 2026 को प्रातः 8:30 बजे तक प्राप्त वर्षा आंकड़ों के अनुसार गत 24 घंटों के दौरान विभिन्न तहसीलों एवं
25/07/2026
आज आगरा में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जे.पी.होटल के सामने टाटा ग्राउंड में आयें।
25/07/2026
कतरास के अंगारपथरा फुटबॉल ग्राउंड के पीछे 60 टन अवैध कोयला CISF ने किया जब्त, बीसीसीएल अधिकारी की गैरमौजदगी पर उठे सवाल
25/07/2026
खारड़ा बांध में पानी की आवक जारी लेकिन पानी के साथ रंगीन पानी बांध में आ रहा है।
25/07/2026
नक्सलियों का नाटक कर दहशत फैलाने वाले 2 गिरफ्तार
25/07/2026
राणी राजकुंवर प्राथमिक पाठशाला में धूमधाम से मनाई गई आषाढ़ी एकादशी
25/07/2026
हाथीनाला कांड का सबसे बड़ा खुलासा: जबलपुर के स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल संचालक डॉ. अमित खरे गिरफ्तार, पुलिस का दावा—सड़क हादसा नहीं, एक महीने पहले रची गई थी 5 युवकों की हत्या की साजिश
25/07/2026
बारिश से भारी तबाही
25/07/2026
एस डी एम ने महिला पटवारी को तत्काल किया प्रभाव से निलंबित
25/07/2026
जिले में प्रसव केंद्रों पर शुरू हुई ‘प्रसव सखी’ हेल्प डेस्क सेवा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!