*हरदोई में नौकरों ने मलिक को नशीला पदार्थ खिलाकर की करोड़ों की चोरी, एक करोड़ 29 लाख बरामद 14 गिरफ्तार*
*हरदोई में नौकरों ने मलिक को नशीला पदार्थ खिलाकर की करोड़ों की चोरी, एक करोड़ 29 लाख बरामद 14 गिरफ्तार*
रिपोर्ट अकुल कुमार के साथ शेखर तिवारी
हरदोई में कोतवाली शहर क्षेत्र के रेलवेगंज में थोक किराना व्यापारी पंकज अग्रवाल के घर हुई करीब ढाई करोड़ रुपये की चोरी सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं थी,बल्कि भरोसे के कत्ल की कहानी थी।जिन तीन कर्मचारियों पर कारोबारी ने घर और कारोबार की जिम्मेदारी सौंपी, पुलिस जांच के मुताबिक वही इस पूरी साजिश की सबसे अहम कड़ी निकले। घर के भीतर की हर जानकारी बाहर पहुंची, साजिश तैयार हुई और फिर एक रात में करोड़ों रुपये गायब हो गए।कई दिनों तक पुलिस के लिए यह मामला चुनौती बना रहा,लेकिन आखिरकार कोतवाली शहर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार,दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया और ₹1,28,99,310 नकद बरामद कर लिया।
पुलिस जांच के अनुसार,इस वारदात का मास्टरमाइंड टड़ियावां थाना क्षेत्र के बेलहा निवासी अजय शुक्ला है। उसके बहनोई पंकज अग्रवाल के यहां मुनीम थे और कारोबार के दौरान घर में बड़ी मात्रा में नकदी होने की जानकारी अजय तक पहुंचती रहती थी। पुलिस का कहना







