
*संगठित प्रयासों से फूल माली समाज का आर्थिक विकास होगा :- टी एल मालाकार*
===================
बांगरदा मंडल के 17 ग्राम अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में मंडल अध्यक्ष का चयन
===================
बांगरदा (खरगोन) नाभावंशी फूलमाली समाज के 17 ग्राम अध्यक्षों की संयुक्त बैठक का आयोजन नाभावंशी फूलमाली समाज मांगलिक भवन सनावद में सोमवार को 12:00 बजे से किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर मालाकार ने की। पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश मालाकार विशेष रूप से उपस्थित थे। नाभावंशी फूलमाली समाज सनावद के अध्यक्ष ओमप्रकाश मालाकार एवं समिति पदाधिकारियों ने 17 ग्रामों से आए समस्त अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश स्तरीय समिति के पदाधिकारीयो का पुष्प वर्षा एवं मंगल तिलक के साथ भव्य स्वागत किया।
बैठक में सर्वप्रथम समाज संत मोतीडास बाबा के चित्र पर सभी अतिथियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित बैठक का परंपरागत शुभारंभ किया स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष ओमप्रकाश मालाकार ने अवगत कराया की बैठक की कार्य सूची के अनुसार 17 ग्रामों की सहमति से एक मंडल अध्यक्ष एवं मंडल समिति का गठन किया जाएगा एवं अन्य विषय नवनिर्वाचित अध्यक्ष की सहमति से बैठक में शामिल किए जाएंगे।
बैठक के दौरान उपस्थित समस्त अध्यक्षों एवं वरिष्ठ जनों की सहमति से मंडल समिति का गठन किया गया बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर मालाकार बांगरदा ने बांगरदा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश मालाकार सनावद , अध्यक्ष टी एल मालाकार पालसूद, उपाध्यक्ष राघोराम मालाकार सनावद, उपाध्यक्ष गजानंद मालाकार अंजरुद, सचिव महेंद्र मालाकार पलसूद, सहसचिव हावसीलाल माली कोठी, कोषाध्यक्ष भीम मालाकार अंजरुद, सहकोषाध्यक्ष तरुण मालाकार पालसूद, संगठन मंत्री राजेश मालाकार सनावद, के साथ मार्गदर्शक मंडल में समाज के वरिष्ठ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर मालाकार बांगरदा,उपाध्यक्ष नागू सेठ पुनासा, सचिव रामेश्वर फूलकर बांगरदा मनोनीत किए गए।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष टी एल मालाकार ने अवगत कराया कि आर्थिक रूप से पिछड़े समाज को संपन्न बनाने के लिए संगठन स्तर पर सामाजिक सहयोग से समस्त ग्रामों में सामूहिक विवाह आयोजन के साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए मंडल स्तर पर प्रतिभाशाली बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम में सामाजिक कार्यों में सामाजिक उपयोग हेतु मांगलिक भवनों के निर्माण मे शासन से आर्थिक सहयोग के साथ सामाजिक सहयोग लिया जाएगा।
बैठक को वरिष्ठ समाज सेवी ओमप्रकाश मालाकार, हरिशंकर मालाकार, रामेश्वर फूलकर, निलेश मालाकार प्रकाश मालाकार,रामलाल मालाकार संबोधित कर सामाजिक विकास हेतु सुझाव दिए। अंत में सुभाष मालाकार सनावद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
:- रामेश्वर फुलकर पत्रकार बांगरदा










