
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डिप्टी कलेक्टर शैलेश द्विवेदी की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार द्विवेदी को नगर दंडाधिकारी, सागर के पद पर पदस्थ किया गया है। वे स्थानांतरण उपरांत दिनांक 14 जुलाई 2026 को उपस्थित हुए हैं। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।






