A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता जसो रोड मुक्तिधाम फकीर टोली ने आज फिर किया आंसू पोछने का काम

सतना/नागौद। जसो रोड में आरा मशीन और पेट्रोल पंप के सामने स्थित मुक्तिधाम बदहाली का शिकार है।यहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में आवारा जानवर घुसकर गंदगी करते हैं। फकीर टोली के लोग कभी-कभी यहां पहुंच कर उसकी साफ सफाई और कचरे को आगे हवाले करने का काम करते हैं। कई बार इसकी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर नगर परिषद से भी फरियाद की गई, उसने भी एकाध बार किसी कर्मचारी को मुख्य प्रवेश द्वार को बंद करने का निर्देश दिया, लेकिन आदेश-निर्देश के बीच अभी भी अव्यवस्था फैली हुई है। यह बात तय है कि जब लोग अपने परिजन का संस्कार करने यहां जाते हैं तो मुक्तिधाम में तरह-तरह की योजनाएं बनती है, कभी यह कहते हैं कि संस्कार स्थल वास्तुशास्त्र के अनुसार नहीं बना है, यहां बैठक और पानी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है लेकिन संस्कार करने के बाद सब भूल जाते हैं। *फकीर टोली ने बीड़ा उठाया है कि अब संस्कार स्थलों को वास्तुशास्त्र के अनुसार तथा एक नया संस्कार स्थल बनाने और पानी की व्यवस्था करने का प्रयास जनसहयोग से किया जावेगा।* आज की सफाई के दौरान उपस्थित फकीर टोली के वरिष्ठ समाजसेवी अरुण कुमार सिंह, एडवोकेट सत्यराज लोधी, समाज सेवी नरेंद्र गुप्ता, नगर परिषद के सफाई दरोगा पंकज बारी तथा एक सफाई कर्मी ने कचरे को इकट्ठा कर 5-6 जगह आग लगाकर उन्हें नष्ट किया, साथ ही बैठक स्थलों की सफाई की गई। आवश्यकता यह है कि मुक्तिधाम का प्रवेश द्वार यदि शाम को बंद कर दिया जाय या प्रवेश द्वार में एनिमल गार्ड (Cow catcher) लगाकर उसे सुरक्षित किया जाता है तो आवारा जानवरों का प्रवेश बंद हो जाएगा और इस तरह गंदगी से मुक्ति मिल जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!