A2Z सभी खबर सभी जिले की

जामा मंडी मस्जिद ज्वालापुर में नई कमेटी की दुकानदारों के साथ अहम मीटिंग सम्पन्न

फुरकान अंसारी ज्वालापुर ग्रामीण संवाददाता हरिद्वार

जामा मंडी मस्जिद ज्वालापुर में नई कमेटी की दुकानदारों के साथ अहम मीटिंग सम्पन्न

हरिद्वार।उत्तराखंड वक्फ बोर्ड द्वारा UK HD 1084 मंडी मस्जिद, ज्वालापुर के तहत तश्कील दी गई नई मस्जिद कमेटी ने अध्यक्ष अनवर अहमद के नेतृत्व में आज दिनांक 15 फ़रवरी 2026 को मस्जिद के दुकानदारों के साथ एक अहम मीटिंग आयोजित की।

 

मीटिंग में दुकानदारों के साथ विस्तृत राय-शुमारी की गई, जिसमें सभी ने खुलकर अपने विचार और समस्याएँ रखीं। कमेटी की ओर से भरोसा दिलाया गया कि हर समस्या का जायज़ा लेकर उसका उचित समाधान किया जाएगा।

 

इस अवसर पर हाजी मुनफ़ैत अंसारी, हाजी सलाम अंसारी तथा मस्जिद के इमाम क़ुतुबुद्दीन साहब मौजूद रहे। साथ ही समिति के अध्यक्ष अनवर अहमद, तौफ़ीक़ अहमद, यासीन अंसारी, सरफ़राज़ अली अंसारी, ग़ुलाम-ए-रसूल, अकरम इस्लामुद्दीन, नासिर अंसारी तथा पत्रकार फ़ुरकान अंसारी सहित सभी मस्जिदों के दुकानों की दुकानदार सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

सचिव शारिक खान ने कहा कि मस्जिद और उससे संबंधित दुकानों की व्यवस्था को बेहतर बनाना कमेटी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “दुकानदार हमारे अपने हैं। उनकी परेशानियों को दूर करना और पारदर्शी व्यवस्था कायम करना हमारी जिम्मेदारी है। इंशाअल्लाह, सभी मामलों को आपसी मशविरा और आपसी इत्तेफाक से हल किया जाएगा।”

 

उन्होंने सभी दुकानदारों से सहयोग और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

Back to top button
error: Content is protected !!