A2Z सभी खबर सभी जिले की

जेल से रिहा हुए Rajpal Yadav!, सलमान खान ने चुकाया सारा कर्ज! 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार

( उत्तराखंड)

Rajpal Yadav Video Viral: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों काफी मुश्किलों में हैं। चेक बाउंस मामले में वो तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसी बीच इंटरनेट पर उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो जेल से रिहा हो गए हैं।

इतना ही नहीं इस वीडियो में वो सलमान खान का शुक्रिया अदा भी कर रहे हैं। चर्चा है कि सलमान खान ने उनका सारा कर्ज चुका दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर मौजूद सभी चीजें सच नहीं होती। चलिए जानते है इस वायरल वीडियो की सच्चाई।

जेल से रिहा हुए Rajpal Yadav? सलमान खान ने चुकाया सारा कर्ज!

दरअसल राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अब ये वीडियो है तो अभिनेता का ही लेकिन हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि सालों पुराना है। वीडियो में जो दावे किए जा रहे है वो सभी झूठ हैं। ना तो राजपाल यादव अभी जेल से रिहा हुए हैं। और ना ही सलमान ने उनका सारा कर्ज चुकाया है। सच ये है कि आठ साल पुरानी वीडियो में राजपाल सलमान की तारीफ कर रहे हैं। उसी को अब सोशल मीडिया पर झूठे दावों के साथ वायरल किया जा रहा हैं।

इंटरनेट पर Video Viral में क्या बोले राजपाल?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल से पूछा जा रहा है कि “बेल मिली है क्या कहना चाहेंगे?” जिस पर राजपाल जवाब देते हैं कि “सलमान भाई बड़े भाई हैं और बहुत खुशी हो रही है। सलमान भाई जैसे इंसान अपनी इंडस्ट्री में बहुत कम है और वो हमेशा लोगों की मदद करते हैं। हमने तो सलमान भाई के साथ 10-12 फिल्में की हैं और उनके जैसे इंसान कम हैं”

16 फरवरी को अगली सुनवाई

बताते चलें कि राजपाल पांच फरवरी से चेक बाउंस मामले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद है। उन्होंने खुद सरेंडर किया था। अभी वो फिलहाल बाहर नहीं आए है। उनकी जमानत याचिका पर अगली सुनवाई सोमवार 16 फरवरी को है। ऐसे में देखना होगा कि कोर्ट क्या फैसला सुनाती है?

Back to top button
error: Content is protected !!