
ढाबर शिव मंदिर महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब।
पाली रोहट क्षेत्र के ढाबर महादेव मंदिर परिसर में मठाधीश श्री श्री 1008 उकार गिरी जी महाराज व बाल महा तपसी श्री सुरेश गिरी जी महाराज के सानिध्य में महाप्रसादी का आयोजन किया गया ढाबर सरपंच सायरमल सुथार ने बताया कि आज रविवार 15 फरवरी 2026 को रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा वही मंदिर परिसर में बाल महा तपसी सुरेश गिरी जी महाराज के दर्शन के लिए भक्त गण व महिलाए नाचते गाते पहुंचीं। भामाशाहों की तरफ से 10 हजार लोगों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई। यह रहे मौजूद ढाबर सरपंच शायर मल सुथार, प्रभु राम सुथार, गणपत सुधार, सोनी जी, खरता राम, मुन्नालाल परिहार, राणाराम बंजारा, पुर्व सरपंच खरताराम, एडवोकेट कानाराम, बाबू सिंह राजपुरोहित, मंगल सिंह सोलंकी खारड़ा ,गोपाल सिंह भाटी चोटिला, शंकरलाल संहित सैकड़ो भक्तगण व ग्राम वासी ढाबर मौजूद रहे।















