A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

लड़की की तलाश में दर दर की ठोकरे खाते फिर रहे वृद्ध दंपत्ति

किशोरी चौधरी और उनकी पत्नी पुनिया ने अपनी बेटी बूटी चौधरी की हत्या की जताई शंका

सतना/नागोद-फरियादी किशोरी चौधरी पिता सिपहिया चौधरी उम्र 60 वर्ष निवासी उमरी ब्रिज थाना नागोद जिला सतना ने आप बीती सुनाते हुए बताया कि मेरी बेटी बूटी का विवाह शिवकुमार चौधरी निवासी राधेपुर के साथ 20 वर्ष पहले हुआ था मेरी बेटी के 3 बच्चे है,मेरा दामाद शिवकुमार मिस्त्री का काम करता है और मेरी बेटी और बच्चों को लेकर बाहर कमाने गया था ,विगत 6 महीने से हमारी बेटी का पता नही है जबकि दामाद और बच्चे गांव आ गए थे ,मेरी बेटी और नाती बताते थे कि दामाद हमारे साथ बहुत मारपीट करता है,मुझे शंका है कि मेरे दामाद ने ही मेरी बेटी की हत्या कर दी है।उक्ताशय की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई है।
*नागोद और जसो थाने के बीच घूमते फिर रहे वृद्ध दम्पति*
शिवकुमार चौधरी और उनकी पत्नी पुनिया ने बताया कि मेरी बेटी के 2 छोटे छोटे बच्चे हमारे पास है जबकि बड़ा लड़का दामाद के पास है,हमारे पास मजदूरी के शिवाय रोजी का कोई दूषरा साधन नही,हम दोनों बूढ़े है हमारे लड़का नही है इन बच्चों की परवरिश का जिम्मा भी हमारे ऊपर है ।हम रोज पुलिस थाने के चक्कर लगाए या मजदूरी करें।
इस मामले में फरियादी का थाना नागौद लगता है और फरियादी द्वारा आरोपित ब्यक्ति का थाना जसो लगता है,फरियादी ने बताया कि
नागोद थाने जाते है तो बोलते है जसो थाने जाओ और जसो थाने जाते तो बोलते है नागोद थाने जाओ,दोनों थानों में लिखित शिकायत देने के बावजूद भी अभी तक मेरे दामाद के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई।
फरियादी ने पुलिस अधीक्षक सतना से फरियाद की है कि मेरे द्वारा दी गई शिकायत पर संज्ञान लेकर मुझे न्याय दिलाया जाय।

Back to top button
error: Content is protected !!