A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

टी20 विश्व कप 2026 (पुरुष वर्ग), आज भारत/ पाकिस्तान के बीच कोलंबो मे खेला गया मैच

पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 15फरवरी 2926
*खेल समाचार *
सभी देशवासी माताओ बहनों भाईयो को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई शुभकामनाऐं ।।
==============

—-> आज रविवार 15फरवरी 2026 को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बी टी20 विश्व कप(पुरुष वर्ग) 2026 का मैच खेला गया। आज खेले गए मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रनो का लक्ष्य रखा। जवाब मे खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 15ओवर तक 7 विकेट खोकर 94 रन बनाया। शादाब खान (14रन) को तिलक वर्मा ने अपनी पहली गेंद पर ही आउट कर दिया। कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज शरीफ(4रन), का विकेट लिया। अक्षर पटेल ने उस्मान खान को और बाबर आजम को आउट किया। जस प्रीत बुमराह ने सलमान आगा को और सईम अयूब को आउट किया। हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को आउट किया। पाकिस्तान टीम के 97रन बनते तक 9 विकेट गिर गए। पाकिस्तान की टीम 114 रन बनाकर आल आउट हो गई। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान टीम को 61रनों से हरा दिया है। भारतीय क्रिकेट सूपर-8 मे दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!