
बिहार मुंगेर 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को मुंगेर जिले में बड़े धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया सुबह से ही जिले के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिला वहीं दूसरी ओर मछली तालाब स्थित गोयनका शिवालय में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमर पडी गोयनका शिवालय में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया शाम में बिहार योग विद्यालय के परमाचाय पद्म विभूषण स्वामी निरंजनानंद सरस्वती का प्रवचन भी हुआ भगवान शिव का भव्य आरती भी संध्या बेला ने किया गया आरती के समय भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिला शहर में शिव पार्वती सेवा दल के द्वारा भव्य झांकी निकल गया जिसमें कलाकार विभिन्न देवी देवताओं के वेशभूषा में थे।


