A2Z सभी खबर सभी जिले की

घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर एक्शन में नज़र आए सांसद रमेश अवस्थी

अधिकारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक

घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर एक्शन में नज़र आए सांसद रमेश अवस्थी, आलाधिकारियों संग की महत्वपूर्ण बैठकIMG 20260314 WA0020 1 IMG 20260314 WA0021

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ से विनीत सिन्हा डिस्ट्रिक्ट हेड कानपुर नगर।

कानपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने अपने आवास पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में घरेलू गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा आमजन को आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) डॉ. राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एलपीजी प्रबंधक हिमांशु कुमार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सेल्स मैनेजर दीपांकर पारीक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के सहायक प्रोडक्ट एलपीजी बिक्री अधिकारी ललित मोहन भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद रमेश अवस्थी ने बैठक में घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानपुर के किसी भी नागरिक को घरेलू गैस की कमी का सामना नहीं करना चाहिए। गैस एजेंसियों की गतिविधियों पर प्रशासन पैनी नजर रखे और यह सुनिश्चित करे कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो। हर थाना क्षेत्र अंतर्गत गैस एजेंसी पर सब इंस्पेक्टर तैनात हो। सांसद ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या उपभोक्ताओं से अधिक मूल्य वसूली किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ऐसी कोई शिकायत सामने आती है तो संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सांसद को आश्वस्त किया कि घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और प्रशासन तथा पेट्रोलियम कंपनियों के समन्वय से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कानपुर के प्रत्येक घर तक घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!